शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाली पुरानी शिवपुरी अहीर मोहल्ले में विकलांग महिला को अपना भरण पोषण करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है. उसका पति दूसरी महिला को रखा हुआ है इस कारण से उसे खर्च कर चलाने में दिक्कत आ रही है.
जानकारी के अनुसार रचना जोशी पत्नी गगन जोशी ने बताया कि उसका पति गगन जोशी पुत्र संतोष जोशी अन्य महिला सुनीता ठाकुर को भदैयाकुंड के पास किराए के मकान में रखा हुआ है. इसके कारण पति घर खर्च चलाने को पैसे नहीं देता है जिस कारण से बच्चे को पालने में समस्या आ रही है और महिला सुनीता ठाकुर के द्वारा कहने पर कई बार मारपीट की है. इसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है.
महिला ने कलेक्टर से शिकायत कर कानूनी कार्रवाई कर भरण पोषण की मांग की है.







Be First to Comment