शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाली पुरानी शिवपुरी राधा रमण मंदिर के पीछे बने मकान के पास भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था. जिसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई गई.
जानकारी के अनुसार कृष्णा कुशवाहा पत्नी मुकेश कुशवाह निवासी राधा रमण मंदिर बड़ा बाजार पुरानी शिवपुरी ने बताया कि राधा रमण मंदिर के पीछे बने मकान के पास हमारी भूमि पर अवैध रूप से मनोज जैन, निशांत जैन, प्रमोद जैन, विनोद जैन द्वारा कब्जा किया जा रहा था. जिसकी शिकायत जब देहात थाने में दर्ज कराई तो 1 नवंबर 2025 को सुबह 10:30 बजे मेरी अब मेरे पति मुकेश कुशवाह एवं जेठ की बेहरमी से मारपीट की गई. जिसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई थी. इसके बाद से ही आरोपियों द्वारा राजीनामा करने के लिए दबाब बनाया जा रहा है.







Be First to Comment