Press "Enter" to skip to content

दुकान की कुंडी तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 31,700 का माल बरामद, जयपुर जाकर बेच दिया था पूरा इलेक्ट्रॉनिक सामान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने धाकड़ इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 29,000 नगद और एक मिक्सी बरामद किया है। आरोपी ने चोरी किए गए पूरे इलेक्ट्रॉनिक सामान को जयपुर में बेच दिया था।

दरअसल, बैराड़ थाना क्षेत्र के धौरिया रोड स्थित सियाराम पाल के मकान में किराए पर बनी दुकान धाकड़ इलेक्ट्रॉनिक्स से 11 और 12 अगस्त 2025 की दरम्यानी रात को चोरी की वारदात हुई थी। फरियादी सिरनाम पुत्र गिर्राज धाकड़ (28), निवासी बैचाई थाना गसवानी जिला श्योपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी दुकान का पीछे वाला गेट तोड़कर चोरों ने पूरा सामान चोरी कर लिया। चोरी गए सामान में बजाज और ऊषा कंपनी की मिक्सी, पंखे, इंडक्शन, प्रेस, कूलर मोटर, किट और मथानी मोटर सहित करीब 50 से 60 हजार रुपये मूल्य का इलेक्ट्रॉनिक सामान शामिल था।


पीड़ित ने संदेह जताया था कि मकान मालिक का बेटा रामवीर पाल इस चोरी में शामिल है। इस पर थाना बैराड़ में अपराध क्रमांक 295/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।

थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले और एसडीओपी आनंद राय के निर्देशन में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी घटना के बाद जयपुर (राजस्थान) भाग गया था।

2 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम ककरौआ में घर लौट आया है। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि उसने जयपुर में रोड किनारे चोरी किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान को 45,000 में बेच दिया और एक मिक्सी अपने पास रख ली।

पुलिस ने आरोपी के पास से 29,000 रुपए नगद और एक मिक्सी बरामद कर कुल 31,700 रुपए का मसरुका जब्त किया है। आरोपी से अन्य चोरी के मामलों में भी पूछताछ की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!