Press "Enter" to skip to content

धौरिया गांव के पास सड़क हादसे में चार युवक घायल, तमिलनाडु से काम कर लौट रहे थे गांव / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग अंर्तगत गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम धौरिया के चार युवक तमिलनाडु के सेलम से मजदूरी करके अपने गांव लौटते समय एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। चारों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

घायल सुघर सिंह आदिवासी ने जिला अस्पताल में जानकारी देते हुए बताया कि वे चार लोग तमिलनाडु के सेलम से काम करके अपने गांव धौरिया लौट रहे थे।

घायल सुघर सिंह के अनुसार, उनके साथ का ब्रजेश आदिवासी जिसने मोटरसाइकिल चला रखी थी, किसी को फोन दे रहा था। इसी दौरान, फोन के ध्यान में उसने धौरिया गांव के पास मोटरसाइकिल को नाली में फेंक दिया, जिससे वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में चारों युवक घायल हुए हैं, लेकिन सुघर सिंह ने बताया कि उन्हें और उनके दो साथियों को ज्यादा चोटें आई हैं, जबकि ब्रजेश आदिवासी को गंभीर चोट लगी है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया है। जहां इलाज जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!