शिवपुरी: शहर में पहली बार बागेश्वर धाम सरकार महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी की कथा का आयोजन होने जा रहा है. कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया जाएगा.
जानकारी के अनुसार श्री बागेश्वर धाम सरकार श्री पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की कथा का आयोजन शिवपुरी शहर के हवाई पट्टी के पीछे नर्सरी ग्राउंड लुधावली में किया जा रहा है.
23 नवंबर सुबह 8 बजे से गलत यात्रा कथा स्थल पर पहुंचेगी जहां से कथा का शुभारंभ किया जाएगा. 24 नवंबर से यह कथा प्रारंभ होकर 30 नवंबर को समाप्त होगी. इस दौरान दिव्य दरबार लगाने की भी चर्चा की जा रही है.
बता दें की कथा में प्रतिदिन दो से ढाई लाख भक्तों का जमावड़ा लगने वाला है. ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने इंतजाम किए है. वहीँ आयोजक राम प्रकाश कपिल गुप्ता अमोल वालो ने अपील की है कि महिलाएं कोई भी कीमती सामान कथा में पहनकर ना आए जिसके कारण अप्रिय घटना घटित ना हो सके और शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है. साथ ही सभी लोगों से अपील की है कि सभी लोग साथ मिलकर भागवत कथा का आनंद लेकर आयोजन को सफल बनाए.








Be First to Comment