,

खनियांधाना स्वास्थ्य केंद्र में 38 वर्ष सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति हुई रेखा सक्सेना / Shivpuri News

शिवपुरी: खनियांधाना स्वास्थ्य विभाग में अपनी अलग पहचान रखने बाली श्रीमती रेखा महेंद्र सक्सेना 31 अक्टूबर को अपनी 38 वर्ष की स्वास्थ्य विभाग में सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुई हैं उन्होंने अपना संपूर्ण कार्यकाल खनियांधाना स्वास्थ्य केंद्र के उप स्वास्थ्य केंद्र पिपरौदा उवारी में एएनएम के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दीं हैं श्रीमती रेखा सक्सेना को क्षेत्र में उनके सेवाभाव और स्नेह के कारण लोग बहन जी के नाम से जानते हैं उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिससे पूरा उप स्वास्थ्य केंद्र पिपरोदा ऊवारी क्षेत्र लाभान्वित हुआ है। उनके सेवाकाल की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि उन्होंने कोरोना वायरस जैसी भयानक और खतरनाक महामारी के दौरान भी अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ जारी रखीं उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर, पूरे क्षेत्रवासियों ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई एबं शुभकामनाएं दी हैं और उनके आगामी स्वास्थ की कामना की है खनियाधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण झसया ने श्रीमती रेखा सक्सेना के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ रहने की कामना की है साथ ही, उन्होंने अपनी दीर्घ सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित होने पर उन्हें बधाइयाँ भी दीं एस सेवानिवृत्ति समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अरुण झस्या के साथ समस्त स्टाफ एवं सगे संबंधी मौजूद रहे.