Press "Enter" to skip to content

खाद के 500 कूपन 7 बजे से पहले ही बाँट दिये किसानों में भारी आक्रोश, चक्का जाम, मौके पर पहुंचकर एसडीएम ,तहसीलदार व पोहरी टी आई ने संभाला मोर्चा / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी क्षेत्र में खाद संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधबार  सुबह खाद के लिए टोकन लेने पहुंचे किसानों में तब हड़कंप मच गया जब उन्हें बताया गया कि जो किसान 5 बजे से लाईन मे लगे थे उनको खाद के कूपन पहले ही बांट दिए गए हैं। इस बात से आक्रोशित किसानों ने पोहरी चौराहे पर चक्का जाम जैसी स्थिति पैदा कर दी, जिससे आवागमन कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

किसानों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण टोकन वितरण में भारी अनियमितता हुई है। “हम सुबह 7 बजे पहुँचे तो बताया गया कि 500 से अधिक कूपन तो पहले ही बाँट दिए

“खाद के लिए दिनभर चक्कर लगा रहे हैं, फिर भी नहीं मिल रही है। प्रशासन ध्यान दे, वरना आंदोलन तेज होगा।”
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि खाद की उपलब्धता और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सूचना मिलते ही एसडीएम अनुपम शर्मा, तहसीलदार निशा भारद्वाज एवं टीआई नरेंद्र सिंह कुशवाहा टीम के साथ मौके पर पहुँचे और किसानों को समझाइश देकर जाम हटवाया।

एसडीएम अनुपम शर्मा ने कहा कि
“सुबह 5 बजे से लाइन में लगे किसानों को प्राथमिकता पर कूपन बांटे गए हैं। जल्द ही खाद उपलब्ध करा दी जाएगी, किसी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।”

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!