Press "Enter" to skip to content

बैंकों के बाहर नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी में स्थित बैंक में भी सोशल डिस्टेंस को लेकर लोग गंभीर नहीं हैं। बैंकों के सामने रोजाना हो रही भीड़ के कारण कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों को रोजाना झटका लग सकता है। बैंक प्रबंधन परिसर में तो सोशल डिस्टेंस का पालन करा रहे हैं, लेकिन बैंक के बाहर लोगों की भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पा रहे। इससे बैंककर्मी भी परेशान हैं।
जिले में िस्थत अधिकतर बैंकों के परिसर के बाहर लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। बैंक खुलने से पहले ही बैंक के गेट पर ग्राहकों की भीड़ लग जाती है। जब बैंक खुलता है तो फिर बैंककर्मी अंदर से गेट बंदकर एक.एक कर ग्राहकों को अंदर ले जाकर जमा.निकासी कराते हैं। जबकि गेट के बाहर ग्राहकों की रुपए निकासी के लिए भीड़ लगी रहती है। बैंकों में प्रधानमंत्री जनधन खाते से पांच सौ रुपये निकालने के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं।
शुक्रवार सुबह बैंक खुलने से पहले 50.60 पुरुष.महिलाओं की भीड़ जमा हो गई थी। बैंक के बाहर कतार लगाने के साथ सड़क पर भी महिला.पुरुष सामाजिक दूरी बनाए बगैर खड़े थे। इसी तरह अन्य बैंकों में भी कमोबेश यही स्थिति थी। बैंक की शाखाओं में भी यही दिक्कतें रोजाना हो रही हैं। इससे बैंक कर्मचारी भी परेशान हैं। इसके कारण बैंकों के सामने सोशल डिस्टेंस का पालन ही नहीं हो पा रहा है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!