शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फतेहपुर चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया. जिसके कारण बाइक पर सवार एक किसान की मौत हो गई. वहीं दो घायल हो गए.
जानकारी के अनुसार भारत पाल, जंडेल पाल निवासी गुड़ा, विशाल पाल निवासी ईटमा 3 दिन से खाद के कूपन के लिए लाइन में लगे हुए थे. इसी दौरान उन्हें कल कूपन मिला था. जिसके बाद वह आज खाद लेने के लिए बाइक पर सवार होकर लुधावली खाद्य वितरण केंद्र पर जा रहे थे. इसी दौरान जब वह आज सुबह 5 बजे फतेहपुर चौराहे पर पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. जिसके कारण भारत पाल की मौके पर ही मौत हो गई. विशाल पाल और जंडेल पाल का घायल अवस्था में इलाज जारी है.










Be First to Comment