Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में जिला अस्पताल में महिला गार्ड से टोकन सिस्टम पर विवाद, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल में रविवार दोपहर एंट्री टोकन को लेकर महिला गार्ड और एक महिला के बीच मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर अन्य गार्डों और अटेंडरों ने बीच-बचाव किया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

अस्पताल प्रशासन ने वार्डों में अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रवेश टोकन व्यवस्था लागू की है। इसी व्यवस्था के तहत, पुरानी शिवपुरी निवासी सुनीता जाटव अपने भतीजे जय और भतीजी रुचि जाटव से मिलने चाय-बिस्किट लेकर अस्पताल पहुंची थीं। नई बिल्डिंग के गेट पर तैनात महिला गार्ड ने उन्हें टोकन दिखाने को कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और बात मारपीट तक पहुंच गई।

महिला गार्ड ने आरोप लगाया है कि सुनीता जाटव ने उस पर गर्म चाय फेंकने का प्रयास किया, जिसे पास मौजूद अन्य गार्ड और एक अटेंडर ने रोक दिया। वहीं, सुनीता जाटव का दावा है कि गार्ड और एक अन्य व्यक्ति ने उनका हाथ पकड़कर जबरदस्ती चाय गिरा दी।

घटना के बाद सुनीता जाटव ने अपने परिचितों को बुलाया, जिसके बाद लगभग एक दर्जन युवक अस्पताल पहुंच गए। स्थिति बिगड़ने की आशंका पर कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की लिखित शिकायतें दर्ज कर ली हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!