शिवपुरी: आगामी 29 अक्टूबर को MPCA के अध्यक्ष बनने के उपरांत श्रीमंत महाराज युवराज महाआर्यमन सिंधिया जी के शिवपुरी प्रथम नगर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में स्थानीय रेस्ट हाउस में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की तैयारी एवं आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने की। उन्होंने
कहा कि युवाओं के हित और खेल विकास को लेकर सिंधिया जी के नेतृत्व में क्षेत्र में नए अवसर तैयार होंगे। कार्यक्रम के दौरान नगर में विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा गरिमामयी स्वागत की व्यापक तैयारी की जा रही है।
बैठक में जिला महामंत्री पृथ्वीराज जादौन,भाजपा मंडल आशुतोष जैमिनी नगर पंचायत अध्यक्ष बैराड़ एवं पोहरी भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा, परिषद सदस्य एवं वार्ड कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु जिम्मेदारियाँ तय की.





