Press "Enter" to skip to content

कोलारस मंडी में खाद का टोकन 200 रूपये में बेच रहा था युवक, वीडियो वायरल के बाद SDM ने युवक को भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में खाद वितरण की व्यवस्था सुचारू रूप से चले इस हेतु टोकन सिस्टम लागू किया गया है किंतु हाल ही में सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें कोलारस मंडी प्रांगण में एक व्यक्ति खाद के टोकन को दूसरे व्यक्ति को देता हुआ देख रहा है तथा दोनों के बीच कुछ लेनदेन की बात हो रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच करने उपरांत राज कुमार पुत्र हरिचरण जाटव द्वारा टोकन प्राप्त करने उपरांत उस टोकन को दूसरे व्यक्ति को विक्रय किया जाना प्रतीत हुआ है. उक्त आधार पर संबंधित राजकुमार जाटव को आज अनुविभागीय अधिकारी कोलारस द्वारा जेल भेज दिया गया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!