Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में बिना सूचना कर दी मंडी बंद, रात भर किसानों ने किया इंतजार, अब सोमबार तक करना होगा, मंडी सचिव में किया मोबाइल बंद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर में शनिवार को अनाज मंडी बिना किसी पूर्व सूचना के बंद रहने से नाराज किसानों ने पिछोर-चंदेरी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप था कि मंडी बंद होने के कारण उनकी मूंगफली की फसल की बोली नहीं लग सकी। सूचना मिलने पर पिछोर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाइश देकर जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार, लगभग 250 किसान अपनी मूंगफली की फसल लेकर शुक्रवार से ही पिछोर मंडी परिसर में रुके हुए थे। शुक्रवार को कुछ किसानों की फसल की खरीदी हो चुकी थी, लेकिन सैकड़ों किसानों की बोली लगना बाकी थी।

शनिवार सुबह जब किसान मंडी पहुंचे, तो उन्हें न तो कोई कर्मचारी मिला और न ही कोई व्यापारी। पूछताछ करने पर किसानों को बताया गया कि आज मंडी बंद है।

अचानक मिली इस सूचना से किसान भड़क गए और उन्होंने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि यदि उन्हें शुक्रवार को ही मंडी बंद होने की जानकारी दी जाती, तो वे पूरी रात मंडी में नहीं रुकते।

किसानों ने कहा कि अब रविवार को भी अवकाश होने के कारण उन्हें सोमवार तक इंतजार करना पड़ेगा, जिससे उनका समय और मेहनत दोनों बर्बाद होंगे।

चक्काजाम की सूचना मिलने पर पिछोर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाराज किसानों को समझाइश दी, जिसके बाद जाम खुलवाया गया। इस पूरे मामले में जब मंडी सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!