शिवपुरी: जिले के पोहारी में खाद वितरण केंद्र पर शिकायत के बाद पोहरी से विधायक कैलाश कुशवाह हेलमेट लगाकर किसान बनकर खाद वितरण केंद्र पर किसान बनकर पहुँचे.
विधायक कैलाश कुशवाह ने बताया की पोहरी में खाद वितरण केंद्र पर लगातार किसानों की शिकायत आ रही थी उसके बाद आज शुक्रवार को मैं खुद हेलमेट लगाकर किसान बनकर मौके पर पहुंचा जहां देखने को मिला की लाइन की कोई सुविधा नहीं है. किसानों को खाद नहीं मिल रहा है. साथ ही 4 बजे से आए किसानों को दोपहर तक खाद नहीं मिला. दबंग लोग बिना लाइन के ही खाद ले जा रहे थे. खाद्य वितरण केंद्र पर आलम यह था की खिड़कियां कम थी और किसानों की संख्या ज्यादा थी इसके चलते भीड़ वाली स्थिति निर्मित हो गई थी वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस का भी कोई इंतजाम नहीं था मेरे पहुंचने के बाद जब मैंने यह बात कलेक्टर एसडीएम और टीआई से की तब मौके पर एसडीएम और टीआई मौके पर पहुंचे इसके बाद व्यवस्था नियंत्रण में आई और किसानों को खाद मिलना शुरू हुआ.








Be First to Comment