Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पीपल के पेड़ से लटकी मिली लाश, शराब का आदि था युवक, 5 साल पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लुधावली में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. देहात थाना पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जाँच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार विजय आदिवासी पुत्र पहलू आदिवासी उम्र 40 साल निवासी मदकपुरा लुधावली शिवपुरी ने बताया कि 21 अक्टूबर 2025 की रात 8 बजे वह घर आ रहा था तभी उसने लुधावली में काली माता मंदिर के पास पीपल के पेड़ से भाई दीपू आदिवासी उम्र 25 साल का शव लटका हुआ देखा.

विजय ने बताया कि 8 साल पहले दीपू की शादी हुई थी और उसकी एक 7 साल की बेटी भी है. 5 साल पहले उसकी पत्नी उसको छोड़ कर चली गई थी. देहात थाना पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जाँच शुरू कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!