Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में धनतेरस पर खरीदी नई स्कॉर्पियो में तोड़फोड़, पुरानी रंजिश का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के पहाड़ाखुर्द गांव में रविवार को एक कार और बाइक की भिड़ंत के बाद बड़ा विवाद हो गया। इस घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं गुस्साए लोगों ने एक नई स्कॉर्पियो कार में तोड़फोड़ कर दी।

जानकारी के अनुसार, राजपुर गांव निवासी रघुराज लोधी ने धनतेरस पर एक नई स्कॉर्पियो खरीदी थी। रविवार को वे अपने बेटे सोनपाल लोधी के साथ पहाड़ाखुर्द गांव में एक रिश्तेदार के घर कार की पूजा कराने गए थे।

पूजा के बाद जब रघुराज घर के अंदर थे, तभी उनके बेटे सोनपाल ने कार की चाबी ली और वाहन स्टार्ट कर दिया। इसी दौरान तेज रफ्तार में उनकी कार सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई। इस हादसे में पहाड़ाखुर्द निवासी बाइक चालक ऋषभ लोधी घायल हो गया और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायल ऋषभ के परिजन मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नई स्कॉर्पियो कार में तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते ऋषभ के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे पर जानबूझकर कार चढ़ाई गई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर मायापुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया और दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!