Press "Enter" to skip to content

दीपावली से पूर्व जिले में खाद्य सुरक्षा दल सक्रिय, 14 प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने / Shivpuri News

शिवपुरी: आगामी दीपावली एवं त्योहारी सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बाजारों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत खाद्य एवं अपमिश्रण विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न कस्बों में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने संकलित किए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह जिला अभिहित अधिकारी (खाद्य) डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अंतर्गत यह कार्यवाही की गई है, जिसके तहत रविवार को जिले के कुल 14 प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को समझाइश दी कि वे स्वच्छता, शुद्धता एवं गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन करें तथा मिलावट जैसी गतिविधियों से दूर रहें।
इस क्रम में आज रविवार को जिन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए हैं, उनमें गिर्राज मिष्ठान भंडार नरवर का खुला मावा, बेसन के लड्डू, शिवहरे दूध डेयरी शिवपुरी का खुला दही, महालक्ष्मी ट्रेडर्स शिवपुरी का रि.सोयाबीन तेल, गुप्ता किराना पोहरी का गगन वनस्पति, मधुरम स्वीट्स शिवपुरी का लूज मिल्‍क केक, प्रेम स्वीट्स शिवपुरी का लूज मलाई बर्फी, गर्ग रेस्टोरेंट पोहरी का लूज गुजिया, श्रीकृष्‍णा मिष्ठान भंडार पोहरी की मावा बर्फी, राधेश्याम मिष्ठान भंडार बदरवास की दैविक बर्फी, अमर होटल देहरदा कोलारस का बूंदी के लड्डू, चौरसिया मिष्ठान नरवर के बेसन के लड्डू एवं दही लूज, मान्‍या एण्‍ड बबले हलवाई शिवपुरी का खुला मावा, लूज मावा पेड़ा, वैष्‍णवी मिष्ठान भंडार कोलारस की खुली मावा मिश्री, मां निहाल मिष्ठान कोलारस का लूज बूंदी के लड्डू एवं मां वैष्णवी दूध डेयरी बदरवास का मावा खुला के नमूने सम्मिलित हैं। सभी नमूनों को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल में परीक्षण हेतु भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!