Press "Enter" to skip to content

पीएम जनमन आवास योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शिवपुरी कलेक्टर को मिला पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के हाथों मिला सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को सम्मानित किया है।  दिल्ली में आयोजित आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी को यह सम्मान प्रदान किया। दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर को सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया था। शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारियों व  कर्मचारियों के समर्पण, सहयोग व  सामंजस्य को इसका श्रेय दिया है। गौरतलब है कि शिवपुरी जिले में पीएम जनमन योजना के तहत आदिवासी हितग्राहियोंं के लिए चलाई जा रही इस योजना में जिले में अभी तक 29000 से अधिक आवास निर्मित हो चुके हैं। पूरे देश में सबसे ज्यादा आवास शिवपुरी जिले में निर्मित हुए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!