Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के सतनवाड़ा में निकला संघ का पथ संचलन गूंजे राष्ट्रभक्ति के स्वर / Shivpuri News

शिवपुरी: राष्ट्रीयता देश भक्ति अनुशासन त्याग समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण करने और शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में सतनवाडा उपखंड में बुधवार को विशाल और भव्य पथ संचलन निकाला संचालन में 500 की संख्या में पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने भाग लिया पथ संचलन में स्वयंसेवकों ने उत्साह गरिमा अनुशासन और शांतिपूर्ण तरीके से संपूर्ण सतनवाडा ग्राम में घेाष वाधो के साथ कदम से कदम मिलते हुए राष्ट्रीय कला और देशभक्ति का भाव जागृत कर सामाजिक संदेश देते हुए निकले पथ संचलन का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति अनुशासन सामाजिक समरसता सद्भावना और संगठन की भावना को जनमानस में जागृत करने का रहा सतनवाड़ा के जिन जिन मार्गो से पथ संचलन निकाला ग्रामीण लोगों में जबरदस्त स्वागत और उत्साहवर्धन किया और इस ऐतिहासिक पथ संचलन के साक्षी बने सतनवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचालन निकलने से पूर्व शस्त्र पूजन किया  मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में शनि देव मंदिर के महंत श्री लहरी बाबा जी मुख्य रूप से उपस्थित थे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से आए मुख्य वक्ता जी द्वारा उपस्थित स्वयंसेवकों को त्याग समर्पण समरसता कुटुंब प्रबोधन स्वदेशी नागरिक शिष्टाचार पर्यावरण आदि विषयों पर स्वयं सेवकों और उपस्थित ग्रामीणों लोगों को संबोधित किया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!