Press "Enter" to skip to content

BSC की छात्रा ने वार्डन पर लगाए गंभीर आरोप: शिकायत की तो परमानेंट नाम काट दिया, गर्ल्स हॉस्टल में लोगों के आने जाने के लगाए आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: साइंस कॉलेज की बीएससी की छात्रा ने गर्ल्स छात्रावास की वार्डन पर गांधी आरोप लगाते हुए एडमिशन से नाम काटने की शिकायत की है.

जानकारी के अनुसार साइंस कॉलेज की बीएससी 1st ईयर की छात्रा मान्या सोनी ने बताया कि उसका 10 प्रतिशत आरक्षण के तहत टीवी टावर के नीचे पोस्ट मैट्रिक गर्ल्स हॉस्टल में एडमिशन हुआ था. जिसके बाद वहां की वार्डन ने बिना नोटिस दिए उसका नाम काट दिया और अन्य किसी छात्रा का नाम जोड़ दिया. छात्रा ने हॉस्टल में कई लोगों के आने जाने के भी आरोप लगाए है. जिसकी शिकायत कलेक्टर डीईओ से की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला. केंद्रीय मंत्री से शिकायत करने के बाद 15 दिन तक छात्रा को हॉस्टल में रखा. लेकिन उसके बाद उसका नाम काट दिया गया. जिसकी शिकायत आज फिर से छात्रा ने कलेक्टर से कर एडमिशन की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!