शिवपुरी: बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने पदभार संभालते ही सोमवार शाम नगर की सड़कों का निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटवाने के लिए सख्त कदम उठाए। उन्होंने मुख्य मार्गों पर दुकानों और ठेलों से सड़क पर कब्जा हटवाया और दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे दुकान की सीमा के बाहर सामान न रखें।
टीआई शर्मा ने ठेले और फुटपाथ पर लगे सामान को व्यवस्थित करवाया और कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि अतिक्रमण के कारण जाम और आवागमन में परेशानी होती है, इसलिए नियमों का पालन अनिवार्य है।
साथ ही, टीआई ने बताया कि नगर में नशा और सट्टे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ किसी भी स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हाल ही में एसपी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले के थानों और पुलिस चौकियों में प्रभारियों के फेरबदल के तहत सुरेश शर्मा बैराड़ थाना प्रभारी नियुक्त हुए हैं। नियुक्ति के तुरंत बाद उन्होंने नगर में अतिक्रमण हटाने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया।







Be First to Comment