शिवपुरी: मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार को शिवपुरी में दोपहर के बाद किसान न्याय यात्रा के तहत आयोजित सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को खाद पूरी तरह उपलब्ध नहीं हो पा रही है और किसान इससे काफी परेशान हैं। रैली के दौरान जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का जोरदार स्वागत किया.
जीतू पटवारी ने यह भी बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गलत प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं और प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी विभिन्न जगहों पर जाकर इन मुद्दों को उठा रहे हैं।
सभा में कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह, कैलाश कुशवाहा एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे। सभा से पहले पटवारी ने ट्रैक्टर चलाकर शहर के मुख्य मार्ग से रैली भी निकाली।
भाषण के दौरान कांग्रेस के जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने नगर पालिका अध्यक्ष पर तंज करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी ही पार्टी के ही जो उनके विरोध में खड़े पार्षद रघुराज सिंह गुर्जर को चार बेटियों का बाप कहते हुए कोशा. विधायक ने कहा कि ऐसी स्थिति में हम उनके साथ खड़े हुए है. आज भ्रष्टाचार इस तरह हावी है कि नगर पालिका के भाजपा के पार्षद ही नगर पालिका अध्यक्ष का पुतला दहन कर रहे हैं बेटी तो घर की लक्ष्मी होती है.







Be First to Comment