Press "Enter" to skip to content

खेत में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पत्नी को छोटा भाई रखे जाने से जुड़ रही कड़ियाँ / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी अनुविभाग के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत झलवासा–मारोरा खालसा के बीच शनिवार शाम एक खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बैराड़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतक की पहचान झलवासा निवासी जन्डेल धाकड़ पुत्र महाराज सिंह धाकड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जन्डेल शराब का आदी था, और उसके पारिवारिक संबंधों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी को उसके ही छोटे भाई ने रख लिया है, जिससे घर में कलह बनी हुई थी।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह मामला आत्महत्या, दुर्घटना या हत्या का है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!