शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम बेशी की है। जहाँ आम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर एक 36 बर्षीय शख्स ने आत्महत्या कर ली जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची ओर शब को पेड़ से उतारकर पीएम के लिए भेजा। जहा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक राजेन्द्र पुत्र तेजाराम कुशवाह निवासी ग्राम बेशी कई दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित था जिसका उपचार भी चल रहा था। जहा आत्महत्या से पूर्ब भी मृतक गाव में मरने की बोल रहा था। पुलिस ने प्रथम द्रष्टया मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।







Be First to Comment