Press "Enter" to skip to content

खनियाधाना बीईओ कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर गए शिक्षकों को किया नियम विरुद्ध भुगतान, DEO ने दिए जांच के आदेश / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियाधाना बीईओ कार्यालय में फर्जी वेतन भुगतान का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिक्षा मिशन में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत शिक्षकों को गलत तरीके से खनियाधाना कार्यालय से वेतन दिया गया, जबकि नियमानुसार उन्हें वेतन जिला शिक्षा केंद्र से मिलना चाहिए था।

जानकारी के अनुसार, एक दर्जन से अधिक शिक्षक पिछले दो महीनों से गलत स्थान से वेतन प्राप्त कर रहे थे। इस प्रक्रिया को नियमों के विरुद्ध बताया गया है और इसमें बड़े स्तर पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर इस मामले की गहन जांच की जाए, तो यह अप्रैल 2025 में सामने आए डेढ़ करोड़ रुपए के वेतन घोटाले की तरह एक बड़ा मामला बन सकता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वेतन भुगतान के दौरान बीईओ प्रहलाद गंधर्व और वर्तमान बीईओ सुशील खस द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

वर्तमान बीईओ सुशील खस ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि पूर्व बीईओ विवेक महेंद्र ने प्रतिनियुक्त शिक्षकों को पोर्टल से नहीं हटाया था, जिस कारण यह समस्या उत्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि उनके कार्यभार ग्रहण करने के समय कार्यालय में कोई ऑपरेटर नहीं था, जिससे बिल तैयार करने में कठिनाई हुई।

बीईओ खस ने बताया कि उन्होंने बीआरसीसी को पत्र भेज दिया है और जिन शिक्षकों को अतिरिक्त वेतन मिला है, उनसे वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आ गया है और इसकी जांच के लिए टीम गठित की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के बाद जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!