शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर दिहायला गांव में शुक्रवार की दोपहर गांव में ही रहने वाले दवा कंपनी के फील्ड आंफिसर पवन शर्मा को आरोपी राघवेंद्र रावत ने रंगदारी के चलते अधिया से गोली फायर कर दी। इससे पवन के पेट में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए करैरा अस्पताल से शिवपुरी रैफर किया गया है। वहीं ग्रामीणों की मानें तो आरोपी को घटना के बाद ही घेर कर पकड़ लिया था और बंदूक सहित उसे करैरा पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़े जाने के संबंध में कोई खुलासा नहीं किया है।






Be First to Comment