Press "Enter" to skip to content

पिता की याद में बेटे कर रहे सम्मान समारोह, 26 सितंबर को कोड़े परिवार करेगा समाज के  उन्नतिशील विद्यार्थियों पत्रकारों का सम्मान / Shivpuri News

शिवपुरी। अपने पूर्वजों की याद में बच्चे धार्मिक अनुष्ठान पूजा वगैरह तो करते ही है पर कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपने माता-पिता की याद को दिन विशेष में बदलकर उसे सबके लिए यादगार बना देते हैं ।कुछ ऐसा ही काम शिवपुरी के दो बेटे करने जा रहे हैं ।जी हां ,शिवपुरी नगर पालिका में पदस्थ दरोगा चौधरी सुनील कोड़े और उनके भाई चौधरी संतोष कोड़े अपने स्वर्गीय पिता चौधरी श्यामलाल कोड़े की याद में एक सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहे हैं। स्वर्गीय चौधरी श्यामलाल कोड़े अपने समय में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे। उक्त जानकारी देते हुए वाल्मीकि समाज के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर कोड़े ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन माया निवास काली माता मंदिर मैदान श्रीराम कॉलोनी शिवपुरी में किया जाएगा. कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकता तथा भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ ही समाज में तरक्की की राह चलने वाले व्यक्तियों ,समाज के उन्नतिशील छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करना तथा सामाजिक गतिविधियों का सकारात्मक पक्ष जनता के सामने लाने वाले पत्रकारों का सम्मान करना है ।श्री कोड़े ने बताया कि अपने पिता की याद में इस कार्यक्रम से उनके पुत्र अपने पिता की यादों को तो समाज के साथ जीवित रखने की कोशिश करेंगे ही ,साथ ही साथ   उनके  सकारात्मक प्रयासों से समाज को प्रगति के पद पर बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!