शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाली गणेश कॉलोनी फतेहपुर में एक महिला से तंग आकर सैकड़ों महिलाओं ने महिला की शिकायत एसपी शिवपुरी से की है.
जानकारी के अनुसार गणेश कॉलोनी फतेहपुर की सैकड़ो महिलाओं ने आज एसपी को शिकायत करते हुए बताया कि उनके पड़ोस में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है. जिसकी मलिक ममता जोगी एवं उनके पुत्र प्रशांत जोगी द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है. पानी को लेकर या फिर रास्ते से निकलने को लेकर बार-बार गाली गलौज एवं धमकी दी जाती है साथ ही झूठी केस में फसाने की धमकी दी जा रही है.
महिलाओं ने बताया कि उसके कारण कॉलोनी में रहना दुर्लभ हो गया है ऐसे में सभी महिलाओं ने कठोर कार्रवाई की मांग की है.







Be First to Comment