Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद पर झांसी के युवक ने दिनारा में किए हवाई फायर | Dinara News

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम थरना मौजा में जमीनी विवाद को लेकर झांसी के रहने वाले एक युवक ने हवाई फायर किए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
रमेश पुत्र बलदेवा जाटव निवासी थरना ने बताया कि झांसी के रसीना में रहने वाला परमानंद पुत्र कल्लू जाटव 31 मई को शाम के समय उसके खेत पर आया और जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो कट्टे से हवाई फायर किए। हवाई फायर होते देख रमेश मौके से भाग गया और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित परमानंद को गिरफ्तार कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!