Press "Enter" to skip to content

पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दो घाायल | Bhonti News

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत एक पिकअप वाहन ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। दिनेश व मुरारी परिवार निवासी ग्राम छतपुर 31 मई को शाम के समय किसी काम से जा रहे थे तभी केवट मोहल्ला आम सड़क ग्राम आसपुर के पास पीछे से तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दिनेश व मुरारी परिहार बाइक सहित नीचे गिर गए और घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मोके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भिजवाया। वहीं मामले में पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!