Press "Enter" to skip to content

दोस्त से मिलकर आ रहे युवक पर बाइक सवारों ने झोंका फायर | Karera News

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आनंद सागर के पास आम रोड पर एक युवक पर तीन अज्ञात बाइक सवारों ने गोली चला दी। घटना में युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
रविंद्र पुत्र मातादीन रावत निवासी रमगढ़ा थाना करैरा ने बताया कि 2 मई को वह अपने मित्र से मिलने गया हुआ था। रात करीब 9 बजे वह वापस अपने घर जा रहा था तभी आनंद सागर के पास आम रोड पर तीन बाइक सवार लोग आए और उसे रोक लिया और जान से मारने की नियत से कट्टे से फायर कर दिया। रविंद्र ने बताया कि गोली उसकी जांघ में लगी। घटना के बाद तीनों बाइक सवार मौके से भाग गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रविंद्र से बाइक सवारों के बारे में पूछा तो कहा कि वह उनका चेहरा नहीं देख पाया। मामले में पुलिस ने बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!