Press "Enter" to skip to content

झांसी हाइवे पर ट्रक ने वृद्ध में मारी टक्कर, मौत | Dinara News

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत झांसी हाइवे पर एक ट्रक चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वृद्ध में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
जालिम पुत्र खुवी केवट 60 वर्ष निवासी आवास 2 जून को शाम करीब 8:30 बजे ग्राम पंचायत भवन के पास शिवपुरी-झांसी हाइवे पर खड़ा हुआ था तभी पीछे से तेज गति से चले आ रहे ट्रक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में जालिम बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचे और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मृतक के पुत्र मुकेश केवट की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!