बैराड़। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल प्रखंड बैराड़ द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त को मनाया गया। कार्यक्रम मास्टरमाइंड कोचिंग क्लासेस में आयोजित हुआ, जिसमें देशभक्ति और एकता का जोश देखने को मिला।
संघ के खंड सह कार्यवाह विकास तोमर ने कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत माता की दोनों भुजाओं को काटकर पाकिस्तान और बांग्लादेश के रूप में अलग कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत को लगातार बांटने की साजिशें चल रही हैं और हिंदू समाज को सतर्क रहना होगा। तोमर ने कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने की अपील की कि जब तक भारत माता की दोनों भुजाओं को पुनः जोड़कर अखंड भारत नहीं बना लिया जाता, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। प्रखंड संयोजक प्रिंस प्रजापति ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद को पूर्ण विश्वास है कि एक दिन ऐसा आएगा जब भारत माता पुनः अखंडित होंगी और संकल्प दिलाया।
इस दौरान कार्यक्रम में जिला सत्संग प्रमुख दिलीप मरैया, सह संयोजक सुनील राजौरिया सहित संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लिया और “वंदे मातरम्” व “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंजा दिया।








Be First to Comment