शिवपुरी: नगर पालिका के पार्षदों ने आज शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ को अध्यक्ष, CMO, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, उपयंत्री के नाम एफआईआर दर्ज को लेकर ज्ञापन सौंपा है.
नगर पालिका के पार्षदों ने बताया कि वार्ड नंबर 1,7,17, 31, 36, 39 में मुरम कत्तल एवं डस्ट नहीं डाली गई थी. जिसका भुगतान नगर पालिका शिवपुरी द्वारा में मेसर्स शिवम कंस्ट्रक्शन कंपनी को कर दिया गया था. जिसके संबंध में कलेक्टर द्वारा जांच कराई गई थी इसके बाद स्पष्ट हुआ की धोखाधड़ी से यह भुगतान किया गया है जबकि संबंधित वार्डों में मुरम, कत्तल डस्ट नहीं डाली गई थी. इसके बाद नगर पालिका के सहायक यंत्री सतीश निगम, उप यंत्री जितेंद्र परिहार एवं ठेकेदार अर्पित शर्मा (प्रोपराइटर मेसर्स शिवम कंस्ट्रक्शन कंपनी शिवपुरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी.
ज्ञापन में उल्लेख है कि
1. मुख्य नगर पालिका अधिकारी ईशांक धाकड, लेखापाल रवि झा एवं अध्यक्ष नगरपालिका के हस्ताक्षरों से ही भुगतान के बिल, व्हाउचर, नेफ्ट तैयार किये जाते हैं।
2.मुख्य नगरपालिका अधिकारी का दायित्व बनता है कि भौतिक सत्यापन के बाद भुगतान करें। इनके द्वारा ठेकेदार से सांठ गांठ करके फर्जी भुगतान किया गया है। कलेक्टर महोदय द्वारा करवाई गई जाँच की रिपोर्ट संलग्न है। श्रीमान चाहें तो रिपोर्ट की पुष्टि कर सकते हैं।
3. लेखापाल रवि झा द्वारा दस्तावेजों का सही ढंग से अवलोकन व सत्यापन नहीं किया गया।
4. कार्यपालन यंत्री द्वारा मुरम कत्तल डस्ट डलवाने सम्बन्धी फाईल के दस्तावेजों का ईमानदारीपूर्वक अवलोकन नही किया गया, परीक्षण नहीं किया गया जिसकी वजह से इतना बड़ा आर्थिक घोटाला किया गया है। कार्यपालन यंत्री की भी इस घोटले में महत्वपूर्ण भूमिका है।
5. अध्यक्ष नगरपालिका शिवपुरी द्वारा भी उनके दायित्व का निर्वहन नहीं किया गया बल्कि इस फर्जी भुगतान के दस्तावेजों पर उन्होंने हस्ताक्षर किये हैं, उनकी भूमिका की भी जांच की जाना न्यायहित में आवश्यक है।
6. उपयंत्री रामवीर शर्मा एवं सहायक यंत्री सचिन चौहान द्वारा भी वार्डो में मुरम कत्तल डस्ट डालने सम्बन्धी फाईल पर स्वीकृति हेतु हस्ताक्षर किये गये हैं।
यह कि नगरपालिका शिवपुरी के अन्तर्गत वार्ड नं. 01, 07, 17, 31, 36, 39 में बिना मुरम- कत्तल एवं डस्ट डाले ही फर्जीबाड़ा करके भुगतान कर दिये जाने के मामले में दर्ज हुई एफआईआर की प्रति, वार्ड नं. 01 से वार्ड नं. 39 तक मुरम कत्तल डस्ट डाले जाने सम्बन्धी सम्पूर्ण फाईल की प्रति, घोटाले के सम्बन्ध में समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों की कटिंग्स आवेदन के साथ संलग्न हैं।
अतः अनुरोध है कि नगरपालिका शिवपुरी के अन्तर्गत वार्ड नं. 01, 07, 17, 31, 36, 39 में बिना मुरम – कत्तल डस्ट डलवाये आपसी
मिलीभगत से कूटरचना व फर्जीवाड़ा करके लगभग
24,60,000/- रू. के फर्जी भुगतान करने के मामले में शेष बचे आरोपीगण के विरूद्ध भी उपयुक्त धाराओं में एफआईआर दर्ज करवाये जाने का कष्ट करें।







Be First to Comment