Press "Enter" to skip to content

रात को परिजनों के साथ घर पर सोई, सुबह मिली कुएं में पूनम की लाश | Mayapur News

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम घिलोंदरा की रहने वाली एक युवती की कुएं में गिरने से मौत हो गई। युवती कुएं में कैसे गिरी अभी पता नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम घिलोंदरा में रहने वाली एक 18 वर्षीय युवती पूनम की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतिका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि जब वह सुबह सोकर उठे तो उन्हें पूनम घर में कहीं भी दिखाई नहीं थी। जिस पर अासपास खोजबीन की तो पता चला कि मणि का मंदिर वाले कुएं में पूनम की लाश पड़ी हुई है। युवती की लाश को पुलिस ने कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवती कुएं में कैसे गिरी यह पता नहीं चल सका है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!