Press "Enter" to skip to content

अवैध रेत भरकर आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने महिला में मारी टक्कर, मौत | Karera News

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में बुधवार की शाम एक अवैध रेत भरकर ला रहे डंपर के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक सवार में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 
जानकारी के मुताबिक कुसमा (30) पत्नी मानसिंह जाटव निवासी उदगवां जिला दतिया अपनी ससुराल आई थी। बुधवार की शाम करीब 5.15 बजे अपने भाई बलवीर जाटव निवासी दौनी व तीन साल के बेटे के संग बाइक से रिश्तेदारी में जा रही थी। फतेहपुर गांव के पास पीछे से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। टकराने के बाद बलवीर और तीन साल का बेटा दूर जा गिरे। लेकिन कुसमा जाटव बाइक सहित नीचे गिर गई और डंपर कुचलते हुए आगे तक चला गया। घटना स्थल पर ही कुसमा ने दम तोड़ दिया। हादसे में महिला की मौत हो जाने के बाद भीड़ इकट्ठा हो गई। डंपर चालक भाग निकला। गुस्साई भीड़ ने डंपर के कांच तोड़ दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और महिला के शव को उठाकर पीएम हाउस भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!