शिवपुरी: शहर की फिजिकल थाना क्षेत्र बताने वाली संजय कॉलोनी में कोर्ट के आदेश के बाद एक विधवा महिला का मकान प्रशासन ने तोड़ दिया. इसके बाद लगातार बेघर परिवार के लिए सोशल मीडिया पर मदद की मांग उठती रही. वहीं कुछ लोगों ने आर्थिक सहायता भी की.
मंगलवार को हुई कार्रवाई के बाद लगातार सोशल मीडिया पर बेघर परिवार की आर्थिक सहायता और मकान की आवाज उठाती रहीं. इसके बाद आज बुधवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता सहित कांग्रेस के पार्षद जिला अध्यक्ष पीड़ित परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुँचे. जहां उन्होंने पीड़ित परिवार को आवास और खाने-पीने की व्यवस्था की मांग की.
बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए कई लोगों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी. फिलहाल कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने तत्काल रेन बसेरा में परिवार को रोकने की व्यवस्था की साथ ही भोजन पानी की व्यवस्था की है. कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि अगर जमीन सरकारी या प्राइवेट है उसकी जांच कराएंगे और जो मदद हो सकेगी वह पीड़ित परिवार की करेंगे.








Be First to Comment