Press "Enter" to skip to content

महाकाल दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार हाईवे से गिरी, झाडियों पर अटकी, बच गईं पांच जानें, 25 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गंभीर हादसा टला / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थानांतर्गत फोरलेन हाईवे पर लखनऊ से उज्जैन दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार मंगलवार की दोपहर हाईवे से गिरी और झाड़ियों पर अटक गई। इस कारण कार में सवार पांचों श्रद्धालुओं की जान बच गई। घायलों को उपचार के लिए कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। 
जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी मोहित वर्मा, वीर बहादुर सिंह, श्याम कृपाल सिंह, रजनेश, शिवप्रकाश त्रिपाठी कार में सवार होकर उज्जैन महाकाल के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। उनकी कार मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे जब कोलारस के चाइल्ड जान स्कूल के पास पहुंची, तभी अचानक कार चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार हाईवे से सीधा नीचे करीब 25 फीट की गहराई में जा गिरी। हालांकि इस हादसे का सबसे सुखद पहलू यह रहा कि खाई में झाड़ियां लगी हुई थीं, जो वर्तमान में हरियाली से अच्छादित हैं। ऐेसे में कार खाई में लगी झाड़ियों पर अटक गई। इस कारण कार को जिस तेजी के साथ जमीन पर गिरना था, उस तेजी से नहीं गिरी। यही कारण रहा कि कार में सवार पांचों लोगों को सिर्फ चोटें ही आई हैं। किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं है। अगर झाड़ियां नहीं होतीं तो कार सीधी जमीन पर जाकर गिरती और हादसा गंभीर भी हो सकता था। सभी घायलों को एम्बूलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!