Press "Enter" to skip to content

राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में आबकारी उप निरीक्षक तीर्थराज ने जीता गोल्ड, 25 मीटर स्टेन्डर्ड पिस्टल संवर्ग में अव्वल स्थान हासिल किया / Shivpuri News

शिवपुरी: राइफल एशोसिएशन के सदस्य डॉ तीर्थराज भारद्वाज ने इंदौर में आयोजित 28 वी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल अर्जित किया है। डॉ भरद्वाज आबकारी विभाग में उप निरीक्षक के पद पर शिवपुरी में पदस्थ हैं। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर की राइफल एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया। 25 मीटर स्टेन्डर्ड पिस्टल संवर्ग में डॉ भारद्वाज ने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए अव्वल स्थान अर्जित कर गोल्डमेडल हासिल किया है। शिवपुरी शूटिंग एकेडमी के कोच हनी जाट के कुशल मार्गदर्शन में शिवपुरी के निशानेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉ भारद्वाज की इस उपलब्धि पर इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!