Press "Enter" to skip to content

कृष्णा पब्लिक स्कूल के संचालक सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने के आरोप, मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर 3 की घटना, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मेडिकल कॉलेज गेट नंबर 3 पर राजा यादव की कई लोगों ने एकराय होकर बुरी तरह मारपीट कर दी. जिसका विशाल मौर्य ने विरोध किया तो उसे भी जाति सूचक गालियां दी और मारपीट कर दी.

जानकारी के अनुसार विशाल मौर्य पुत्र स्वर्गीय बृजमोहन सिंह मौर्य निवासी ठकुरपुरा जिला शिवपुरी ने बताया कि 9 अगस्त 2025 की रात 8:30 बजे मैं घर पर सो रहा था तभी मेरे दोस्त राजा यादव ने फोन करके मेडिकल कॉलेज पर बुलाया, जहां मैंने देखा कि राजकुमार यादव, भगवान सिंह यादव, चतुर्भुज यादव, कृष्णा पब्लिक स्कूल संचालक रोहन यादव, मनोज यादव निवासी ठकुरपुरा राजा यादव की बुरी तरह मारपीट कर रहे थे जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ भी मारपीट कर दी. जिसकी सुनवाई ना होने के चलते पीड़ितों ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!