Press "Enter" to skip to content

15 दिन में सड़क बनाने वादा कर भूल गए अधिकारी: 7 महीने बाद भी रोड जर्जर, प्रभारी मंत्री ने कहा था सड़क बनने के बाद CMO को माला पहनाना / Shivpuri News

शिवपुरी के संजय कॉलोनी वार्ड नंबर 35 में कोलियो के मंदिर से साइंस कॉलेज तक की सड़क आज भी कच्ची और ऊबड़-खाबड़ है। स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को पार्षद मट्टू खटीक को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की है।

प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने 26 जनवरी 2025 को वार्ड का दौरा किया था। उन्होंने सीएमओ इशांत धाकड़ से सड़क निर्माण की समय-सीमा पूछी थी। सीएमओ ने 15 दिन में सड़क बनाने का आश्वासन दिया था। मंत्री ने भी एक महीने में काम पूरा करने का भरोसा दिलाया था।

‘समय पर सड़क बनने पर सीएमओ को माला पहनाएंगे’
स्थानीय लोगों का कहना है कि 15 अगस्त आ गया, लेकिन सड़क का निर्माण शुरू तक नहीं हुआ। मंत्री ने कहा था कि समय पर सड़क बनने पर सीएमओ को माला पहनाएंगे। ये रोड बेहद खराब स्थिति में है। आए दिन हादसे होते रहते हैं। बारिश के मौसम में पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने पार्षद से सड़क निर्माण जल्द शुरू करवाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!