शिवपुरी: जिले की पिछोर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पारेश्वर में सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं साथ ही शासकीय राशि के गवन करने के आरोप भी लगे हैं.
जानकारी के अनुसार पिछोर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पारेश्वर के ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुँचे जहां उन्होंने बताया कि गांव के सचिन पुष्पेंद्र चौहान निवासी ग्राम बिलरई के द्वारा शासन की योजनाएं जैसे कि ग्राउंड, दो तालाब, सार्वजनिक शौचालय, मुक्तिधाम, सीसी रोड एवं चबूतरा जैसे अन्य कार्य सिर्फ कागजों में पूरे किए गए है जबकि धरातल पर मौजूद नहीं है और उनकी राशि गबन कर ली है.
ग्रामीणों ने सरपंच सचिव पर जल्द कार्रवाई की मांग की है अगर नहीं होती है तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.





