श्री हनुमान टेकरी सरकार की कमेटी के सदस्यों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
शिवपुरी। जिले के विधानसभा क्षेत्र करैरा में रविवार को ग्राम नौथनी के श्री हनुमान टेकरी सरकार मंदिर पर कमेटी के द्वारा दोपहर 3 बजें मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
कार्यक्रम में सर्व प्रथम लोकमाता देवी अहिल्याबाई के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया,इसके उपरांत दौड़ कराई गई। जिसमें प्रथम पुरस्कार 3100 व द्वितीय पुरस्कार 2100 एवं तृतीय पुरस्कार 1100 रखा गया जिसमें प्रथम स्थान कपिल परिहार एवं द्वितीय स्थान राहुल कुशवाह, तृतीय स्थान सत्येंद्र बघेल ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडवोकेट महेन्द्र सिंह बघेल (जिला अध्यक्ष अ. भा.युवा पाल महा.),अजब सिंह बघेल (सरपंच थरखेडा),पूरन सिंह बघेल (सदस्य जनपद पंचायत नरवर) विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय सिंह बघेल (सरपंच राजगढ़),वीरेन्द्र बघेल (सरपंच पुत्र बरखाडी),दिनेश बघेल (सचिव थरखेड़ा),विशाल बघेल (युवा नेता कांग्रेस),रसाल सिंह बैस,राजू सिंह बैंस,संतोष श्रीवास्तव सहित व थाना प्रभारी के द्वारा रिवन काटकर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई.
सफल मंच का आयोजन डॉक्टर हरभजन सिंह बघेल के द्वारा किया गया , ग्राम नौथनी के कमेटी के सदस्य रामलाल बघेल, नवाब सिंह बघेल, दशरथ सिंह बघेल, अंगद सिंह बघेल,रोशन बघेल, डॉक्टर सूरज बघेल (दौड़ प्रतियोगिता अध्यक्ष), सत्येंद्र बघेल, सतेन्द्र बघेल, नारायण बघेल, गजेन्द्र बघेल, गोपाल बघेल, नरेन्द्र बघेल, धर्मेंद्र बघेल ग्राम नयागांव के कमेटी सदस्य मनीराम बघेल, केदार सिंह बघेल, नंत सिंह बघेल, भारत सिंह बघेल, ग्राम जयरावन कमेटी के सदस्य, प्रताप सिंह बघेल ,गोपाल सिंह बघेल, जगत सिंह बघेल, राजेश बघेल, ग्राम शंकरगढ़ कमेटी के सदस्य माखन सिंह बघेल, अंगद सिंह बघेल, ग्राम पठा के कमेटी सदस्य बल्लू बघेल एवं विशाल पाल,अजय पाल, अंकित पाल, रविंद्र पाल, प्रतिपाल पाल, जितेंद्र बघेल,सुशील बघेल आदि समाजसेवी उपस्थित रहे.





