Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पचावली के भाग चंद्र को 40 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान की / Shivpuri News

शिवपुरी: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सरकार सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है और गरीबों को समान अवसर प्रदान करने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज एनआईसी के माध्यम से शिवपुरी जिले के ग्राम पचावली के रहने वाले भाग चंद्र को 40 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान की है। प्राकृतिक आपदा के कारण भाग चंद्र का घर क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसी दुख की घड़ी में सरकार ने इनको सहारा प्रदान किया। इनको 40 हजार रू की आर्थिक सहायता प्रदान की है। साथ ही 25-25 किलो गेहूं और चावल भी प्रदान किए गए है। इनके द्वारा इस राशि से घर के जीर्णोद्वार का कार्य किया जाएगा। ये प्रदेश सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं, जो की गरीबों की मदद करने में हमेशा तत्पर रहती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!