,

शिवपुरी में रात के अँधेरे में किसान की मक्का की फसल काटकर भागे बदमाश, दो बीघा में लगी फसल नष्ट, पुलिस कर रही जांच / Shivpuri News

शिवपुरी के थाना रन्नौद क्षेत्र के लगदा गांव में अज्ञात लोगों ने एक किसान की खड़ी मक्का की फसल रात के अंधेरे में काट दी। किसान बबलू लोधी पिता पर्वत सिंह लोधी की दो बीघा में लगी मक्का की फसल पूरी तरह से नष्ट कर दी गई।

पीड़ित किसान ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बबलू लोधी ने बताया कि उन्होंने दो अलग-अलग खेतों में 5-5 बीघा में मक्का की फसल बोई थी। पिछले कुछ दिनों से उनकी फसल के कुछ हिस्सों को अज्ञात लोग उखाड़ते आ रहे थे।

गुरुवार रात को अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी पूरी दो बीघा की फसल काट दी। बबलू का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश या विवाद नहीं है। इसके बावजूद उन्हें लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

घटना से किसान मानसिक रूप बहुत परेशान हैं। इस मामले में रन्नौद टीआई अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि किसान की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।