शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ीबरोद में रंजिश को लेकर गांव में रहने वाले युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में युवक घायल हो गया। वहीं आरोपित युवक को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रामनिवास पुत्र जसराम धाकड़ निवासी गढ़ीबरोद ने बताया कि उसकी गांव के ही रहने वाले रवि धाकड़ से रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते 4 जून को दोपहर के समय जब वह हनुमान मंदिर के पास से जा रहा था तभी रवि धाकड़ कुल्हाडी लेेकर आया और उसका रास्ता रोककर गाली-गलौंज करने लगा। जब गाली देने से मना किया तो उस पर कुल्हाड़ी से हमला बोेल दिया जिससे वह चोटिल हो गया। घटना के बाद रवि उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।




