Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पुलिया पार करते समय वहा युवक, भरका झरने से लौट रहा था, 12 घंटे बाद SDERF ने बरामद किया शव / Shivpuri News

शिवपुरी के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार शाम भरका झरने से लौटते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया। सोमवार सुबह उसका शव बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार फरदीन खान(22) शिवपुरी के कमलागंज घोसीपुरा का रहने वाला था। रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे वो अपने दोस्तों के साथ भरका झरने से लौट रहा था। डोंगर गांव के पास स्थित पुलिया पर पहुंचने पर वहां तेज बहाव था।

इसके बावजूद फरदीन ने बाइक पुलिया पर उतारी और पार करने की कोशिश की। पानी की रफ्तार और गहराई का अंदाजा न लगा पाने के कारण वो बाइक सहित बह गया।

पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया
घटना के तुरंत बाद फरदीन के दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सतनबाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रात 10 बजे तक SDERF टीम ने खोजबीन की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

सोमवार सुबह करीब 6 बजे SDERF और पुलिस की संयुक्त टीम को युवक का शव घटनास्थल से कुछ दूरी पर पानी में मिला। SDERF ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!