Press "Enter" to skip to content

अमोला पुलिस ने पकड़ी 32 पेटी अवैध देशी शराब, टवेरा कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की अमोला थाना पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने एक टवेरा वाहन से 32 पेटी देशी शराब बरामद की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 7 लाख 44 हजार रुपए बताई गई है।

थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर की गई। जिलेभर में अवैध शराब, गांजा और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक अवैध शराब लेकर टवेरा से गुजरने वाले हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने दीवट रोड के पास घेराबंदी कर टवेरा कार को रोका। तलाशी के दौरान उसमें से 32 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 1.44 लाख रुपए और टवेरा वाहन की कीमत 6 लाख रुपए है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम मजबूत सिंह पुत्र करन सिंह लोधी और लवकुश पुत्र महेश लोधी हैं। दोनों बाचरोन थाना पिछोर के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ अमोला थाने में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। शनिवार, 3 अगस्त को दोनों को करेरा कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!