शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे के जल मंदिर क्षेत्र में रहने वाला शिवनारायण भार्गव का परिवार इन दिनों भय के साये में जी रहा है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरे पत्र भेजे जा रहे थे। इसी बीच शनिवार को उनके घर की बहू महिमा भार्गव पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हालांकि, वह इस हमले में बाल-बाल बच गईं और उन्हें मामूली खरोंच आई है।
सिंदूर की बिंदियों से सजे मिले धमकी भरे पत्र –
शिवनारायण भार्गव के घर में बीते दिनों दो धमकी भरे पत्र फेंके गए थे, जो हाथ से लिखे हुए थे और उनमें कई जगह सिंदूर व बिंदियों के निशान लगे थे। पत्र में लिखा था –
“हिम्मत है तो बचा ले अपने बेटा बहू को शिवनारायण! तूने मेरा परिवार बर्बाद किया। मैंने तेरे बेटे को बर्बाद कर दिया। चार दिन में इसका पता चल जायेगा। पूरी बात तेरे बेटे को पागल कर दिया है।”
इस तरह की भाषा और प्रतीकों ने परिवार को और ज्यादा भयभीत कर दिया है।
बाइक सवार पुरुष और महिला ने किया हमला –
शनिवार को महिमा भार्गव अपनी बेटी के साथ प्राइवेट स्कूल से पड़ा कर लौट रही थीं, तभी बाइक पर सवार एक पुरुष और महिला ने रास्ते में उनका पीछा किया और चाकू से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, महिमा सतर्कता से बच निकलने में सफल रहीं और हमलावर मौके से फरार हो गए।
हमले के बाद पीड़ित परिवार ने पोहरी थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले भी उन्होंने धमकी भरे पत्रों की जानकारी थाने में दी थी
थाना प्रभारी नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा है कि आवेदन आया हुआ है जांच कर रहे है.







Be First to Comment