शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लुकवासा में पड़ोसी ने दिनदहाड़े घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात सहित 50 हजार नगदी चुरा लिए. जिसकी सुनवाई न होने पर आज पीड़ित ने एसपी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है.
जानकारी के अनुसार बबलू जाटव पुत्र करंजी जाटव निवासी लुकवासा थाना कोलारस ने बताया कि 30 जुलाई 2025 को दोपहर के 4 वह घर पर सो रहा था और पत्नी पानी भर रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला हेमंत पुत्र मानसिंह जाटव घर में घुस आया और सोने चांदी के जेवरात सहित 5 हजार नगदी ले गया. जिसे मेरी पत्नी ने देख लिया. जिसकी शिकायत लुकवासा चौकी में की तो पुलिस वालों ने उनके परिवार को चौकी पर बुला लिया. तभी वह लोग सामान वापस करने की कहकर घर पर ले गए और बेरहमी से मारपीट कर दी. पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर जल्द आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है.







Be First to Comment